Nepal Politics: शेर बहादुर देउबा ने संभाली देश की कमान, क्या चीन को छोड़ भारत के करीब आएगा नेपाल?

Updated : Jul 13, 2021 23:52
|
Editorji News Desk

नेपाल में लंबे राजनीतिक खींचतान के बाद आखिरकार केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की प्रधानमंत्री पद से विदाई हो ही गई. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. देउबा इससे पहले चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. ऐसे में उनके पास सरकार चलाने का अच्छा-खासा अनुभव है.

देउबा के प्रधानमंत्री बनने की खबरों के बाद से ही भारत-नेपाल संबंधों पर एक नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि देउबा और उनकी पार्टी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध रखने की पक्षधर है. ओली का झुकाव चीन की तरफ ज्यादा था, जबकि देउबा हर देश के साथ बराबर संबंध रखने वाले नेता हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि गिरिजा प्रसाद कोइराला को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले देउबा भारत के साथ संबंधों को सुधारकर देश को तरक्की के रास्ते पर चलाने की कोशिश करेंगे.

KP Sharma OliNepalSher Bahadur Deuba

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?