चीन की दादागीरी के खिलाफ नेपाल के युवाओं का हल्लाबोल !

Updated : Sep 24, 2020 01:30
|
Editorji News Desk

नेपाल के काठमांडू में चीनी दूतावास के बाहर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चीन के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान नाराज लोग बैक ऑफ चाइना के नारे भी लगाए. दरअसल ये लोग चीन की ओर से  नेपाली जमीन पर तथाकथित कब्जे का विरोध कर रहे थे ।  एक अर्से से नेपाली मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि चीन हुम्ला इलाके में लगभग तकरीबन नौ इमारतें बना चुका है और इसके साथ ही नेपाली नागरिकों के यहां आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिसके बाद नेपाल के लोगों में गुस्सा बढ़ गया. दौरान मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूतावास से हटा दिया. 

 

चीननेपालचीनी दूतावास

Recommended For You