नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच लहान शहर में प्रेशर कुकर धमाका हुआ है. धमाके में 8 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक को गंभीर हालत में काठमांडू एयरलिफ्ट किया गया है. ये धमाका सिराहा जिले में एक सरकारी ऑफिस में हुआ. घायल होने वालों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. लोकल मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया है कि ब्लास्ट वाली जगह से जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रकाशित पैम्फलेट मिला है. हालांकि उसपर क्या लिखा है ये अभी नहीं पता चल पाया है. बता दें कि जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (रिवॉल्यूशनरी) एक राजनीतिक संगठन है. जो तराई इलाके के लोगों के लिए ज्यादा राजनीतिक और आर्थिक अधिकार की मांग रहे हैं.