नेपाल में फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पीएम ओली (K. P. Sharma Oli) ने प्रचंड की पार्टी की सिफारिश पर चार मंत्रियों की संसद सदस्यता खत्म की है. दरअसल संसद सदस्यता गंवाने वाले मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ((Pushpa Kamal Dahal) की सीपीएन माओइस्ट सेंटर (CPN Maoist Centre) पार्टी के सदस्य हैं और इनके खिलाफ दलबदल वाले कानून और प्रचंड की सिफारिश पर कार्रवाई की गई.
दरअसल, महीनेभर पहले ही नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने प्रचंड की सीपीएन माओइस्ट और ओली की सीपीएन यूएमएल के विलय को रद्द कर दिया था. इसके बाद सीपीएन माओइस्ट सेंटर का पुनर्गठन होने के बाद भी ये लोग अपनी पार्टी में नहीं लौटे थे और इसके बजाय ये चारों ओली की सीपीएन यूएमएल में शामिल हो गए थे. नेपाल के कानून के मुताबिक, सदस्यता छीनने के बावजूद भी चारों मंत्री ओली के मंत्रिमंडल में अगले छह महीने तक मंत्री रह सकते हैं.