नेपाल में बैन हुए 100 रुपए से ज़्यादा के भारतीय नोट, पर्यटकों को होगी परेशानी

Updated : Jan 21, 2019 20:55
|
Editorji News Desk
नेपाल में अब 100 रुपए से ज़्यादा के भारतीय नोट नहीं चलेंगे। नेपाल राष्ट्र बैंक ने नेपाली यात्रियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100 रुपए से अधिक की भारतीय मुद्रा रखने या उससे कारोबार करने पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करके 200, 500 और 2,000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। सरकार के इस क़दम से नेपाल और भूटान जैसे देशों को काफ़ी दिक्कत हुई थी क्योंकि इन देशों में बड़े पैमाने पर भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल होता है।
नेपाल

Recommended For You