100 रुपये से ज्यादा के भारतीय नोटों को नेपाल ने किया बैन

Updated : Dec 14, 2018 14:35
|
Editorji News Desk
नेपाल सरकार ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों पर रोक लगा दी है । नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू किया । मालूम हो कि नवंबर 2016 में भारत सरकार ने नोटबंदी की थी जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद किया गया था और अब भी नेपाल में पुरानी भारतीय करेंसी के अरबों रुपये फंसे हुए हैं ।
रुपयेनेपालभारतप्रतिबंधनोटबंदी

Recommended For You