तीन बम धमाकों से दहला नेपाल, 4 की मौत
Updated : May 27, 2019 09:24
|
Editorji News Desk
रविवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों से नेपाल दहल उठा. इन धमाकों में 4 लोगों की मौत हुई तो 7 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया की मानें तो ये धमाके सुखेधरा, घट्टेकुलो और नगधुंगा इलाके में हुए. बम धमाके के बाद 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है. संवेदशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है वहीं काठमांडू से सटे हुए इलाकों में हाई अलर्ट लगा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में हमले के पीछे कम्युनिस्ट उग्रवादियों का हाथ होने की बात कही गई लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Recommended For You