सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर भाई टोनी कक्कड़ को जन्मदिन की मुबारकबाद दी. वीडियो में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में वो 'ओह सनम' गाने पर एक्ट करते दिखाई दे रहीं हैं. वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा - 'यह तुम्हारा जन्मदिन का उपहार नहीं है, यह हमारा है, बेस्ट रिटर्न गिफ्ट भैयू जन्मदिन मुबारक हो आई लव यू'. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.