फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के घर होली का धमाल शुरू हो गया है. अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूल में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) और परिवार के बाकी लोगों के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं. अपनी शादी के वो बाद इस बार पहली होली अपने पति रोहनप्रीत के साथ मना रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहली होली को खास बनाने के लिए नेहा का परिवार ऋषिकेश पहुंच गया है. होली में भले ही अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन ये लोग अभी से इसका आनंद ले रहे हैं.