बॉलीवुड की जानमानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. नेहा ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह संग एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. रोहनप्रीत सिंह ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा,' अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू.' उनका यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि नेहा कक्कड़ ने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शनिवार 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी.