NEET PG 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. घोषणा के अनुसार परीक्षा 11 सितंबर को होगी. पहले ये एग्जाम जनवरी में होना था लेकिन तब इसे अप्रैल तक टाल दिया गया. इसके बाद करोना महामारी के कारण अप्रैल में भी इसे स्थगित करना पड़ा और अब ये टेस्ट 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)ने ट्वीट करके कहा है कि हमने नीट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 2021 को 11 सितंबर को आयोजित कराने का फैसला लिया है. सभी युवा मेडिकल एस्पायरेंट्स को मेरी शुभकानाएं. केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना होगा.