टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्ड जीतकर यूथ आइकॉन बने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने editorji से खास बातचीत में अपने आगामी प्लान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही छोटा सा ब्रेक लेकर अगले साल होने वाले एशियन चैंपियनशिप (Asian Championship), वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Championship) और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) की तैयारी शुरू कर देंगे.
टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक पर नीरज ने कहा कि लोगों को इसे भी फॉलो करना चाहिए. पैरालंपिक में भी देश को काफी मेडल मिल रहे हैं.
इसके अलावा, नीरज ने जूनियर एथलीट्स को भी सलाह देते हुए कहा कि छोटे छोटे गोल्स सेट कर आगे बढ़ने पर काम करना चाहिए. वहीं, अपनी बायोपिक मूवी के सवाल पर नीरज ने कहा कि वे रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को अपने किरदार में देखना चाहते हैं. वहीं अपने पसंदीदा खाने के सवाल पर नीरज ने ये जवाब दिया.