अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Biden) ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नोमिनेट किया है. उन्हें पहले भी बाइडेन प्रशासन की ओर से प्रबंधन और बजटकार्यालय की अगुवाई करने के लिए चुना गया था, लेकिन मार्च में उन्होंने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया था. दरअसल उस वक्त नीरा ने अपने नाम वापसी की घोषणा की थी क्योंकि वो डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के बीच अपने नामांकन की पुष्टि के लिए पर्याप्त वोट जुटान में नाकाम रहीं थीं.बता दें कि नीरा अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी रहीं हैं. टंडन ने ओबामा सरकार में अफॉर्डेबल केयर एक्ट को पारित करवाने में सहायता की थी . इससे पहले बाइडेन सरकार में भारतीय मूल के लोगों में सबसे बड़ी जिम्मेदारी कमला हैरिस के कंधों पर हैं, जो उपराष्ट्रपति के पद पर चुनी गईं थी.