दिल्ली दंगों को लेकर NCP ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली में एक तरह का ‘2002 का गुजरात मॉडल’ दिखाई दे रहा है. NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने हिंसा के समय दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सिर्फ मूकदर्शक बनने का काम किया है. मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजधानी में पिछले दो दिन से हिंसा फैली हुई है. पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. आखिर देश की राजधानी में ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अमित शाह ने कोई ऑर्डर ही नहीं दिया. तभी पुलिस हालात कंट्रोल नहीं कर पाई. मुझे लगता है कि इसमें सरकार के कुछ लोगों का सपोर्ट जरूर है.