NCP चीफ शरद पवार की देर रात हुई एंडोस्कोपी सर्जरी, हालात स्थिर

Updated : Mar 31, 2021 08:04
|
Editorji News Desk

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज नेता और NCP चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) की मंगलवार रात एंडोस्कोपी (Endoscopy) की गई. NDTV के मुताबिक पवार के गॉल ब्लॉडर में स्टोन था जिसे निकाल लिया गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) के मुताबिक इस छोटे से ऑपरेशन के बाद पवार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. वरिष्ठ डॉक्टर अमित मैडो के मुताबिक स्टोन निकालने में करीब आधे घंटे का वक्त लगा. हम कुछ और टेस्ट करने के बाद उनका गॉल ब्लॉडर निकालने पर भी विचार करेंगे. उधर NCP नेता नवाब मलिक ने बताया कि पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल शरद पवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

Sharad PawarHospitalisedMaharashtra

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?