Population Control को लेकर यूपी सरकार की तरफ से तैयार किए गए ड्राफ्ट की इन दिनों खासी चर्चा है. कुछ लोग इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसकी खामियों को गिना रहे हैं. इस बीच NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) भी जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) की हिमायत करते नजर आए हैं. रविवार को शरद पवार ने इस बारे में बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि देश की इकॉनमी, बेहतर रहन-सहन और पर्यावरण संतुलन के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण बेहद जरूरी है.
इतवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर पवार ने कहा कि देश के हर नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देगा. पवार के इस बयान के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं. उनके इस बयान से एक संकेत ये भी गया है कि अन्य पार्टियां भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू करने की पक्षधर हैं.