रिपब्लिक के TRP स्कैम को लेकर NBA ने ट्राई को की शिकायत

Updated : Oct 20, 2020 16:45
|
Editorji News Desk

फर्जी TRP मामले में Republic TV की भूमिका को लेकर एनबीए ने भी ट्राई को चिट्ठी लिखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 6 महीनों में NBA ने नियमों का हवाला देते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI को 20 से ज्यादा खत लिखे हैं. शिकायत की गई है कि रिपब्लिक ने कई LCNs का उपयोग करके विभिन्न जॉनर और भाषाओं में ज्यादा लोकप्रिय चैनलों के साथ खुद को रखा है, जिसके सर्फिंग के दौरान चैनल को देखने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल एक केबल या डीटीएच प्लेटफॉर्म पर केवल एक LCNs या स्लॉट के लिए एक टीवी चैनल को सीमित करने की बात कही गई है. NBA ने इस मामले में ट्राई से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. इससे पहले मई में लिखे एक खत में NBA अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी और रिपब्लिक भारत न सिर्फ अवैध तरीके से काम कर रहे हैं बल्कि ट्राई नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं.

 

TRAITRPरिपब्लिक टीवीNBA

Recommended For You