नवी मुंबई: ONGC गैस प्लांट में लगी आग पर काबू, 5 लोगों की मौत

Updated : Sep 03, 2019 13:21
|
Editorji News Desk

नवी मुंबई के उरण स्थित ONGC गैस प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे मे फिलहाल 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं. मृतक में से तीन CISF के जवान हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया. खबर है कि 25 लोगों को प्लांट से सुरक्षित निकाल लिया गया. पुलिस ने प्लांट के 2 किमी तक के इलाके को खाली करा लिया है. आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. . बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे के करीब प्‍लांट में आग लगी. गनीमत यह रही कि जिस वक्‍त यह हादसा हुआ उस वक्‍त प्‍लांट में ज्‍यादा लोग मौजूद नहीं थे.

भीषण आगONGC गैस प्लांटआग पर काबूनवी मुंबई

Recommended For You