जितना बड़ा मौका था तेज गेंदबाज़ नवदीप सैनी ने धमाका भी उतना ही बड़ा किया. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20 सीरीज के पहले मैच में सैनी ने भारत के लिए डेब्यू किया... और अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट उखाड़ दिए. इसके बाद तीसरा विकेट उन्होंने अपने तीसरे ओवर में चटकाया.. जबकि अपना आखिरी ओवर उन्होंने मेडन फेंका. इस मैच में सैनी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. डेब्यू पर सैनी की इस सनसनी ने वेस्टइंडीज़ के स्कोर बोर्ड पर मानों कर्फ्यू लगा दिया, जो 100 रन की दहलीज़ भी नहीं लांघ सकी.