5 किलो तक बढ़ गया भारतीयों का वज़न...BMI में हाइट भी बदली

Updated : Sep 29, 2020 11:39
|
Editorji News Desk

समय के साथ बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के साथ अब शरीर का बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्स भी बढ़ गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने भारतीयों में BMI को बदलते हुए 5 किलो एक्स्ट्रा वज़न जोड़ा है। 2010 में भारतीय पुरुषों का औसत वजन जहां 60 किलोग्राम था वहीं 2020 में इसे 65 किलोग्राम कर दिया गया है। तो वहीं बात अगर महिलाओं की करें तो महिलाओं का औसत वज़न 50 से बढ़ाकर अब 55 किलो कर दिया गया है। यानी कुल मिलाकर भारतीय लोगों का वज़न 5-5 किलो अब बढ़ गया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने वज़न के साथ साथ हाइट भी बढ़ाई है। 2020 में पुरुषों की औसत हाइट को 5 फीट 6 इंच से बढ़ाकर 5 फीट 8 इंच जबकि महिलाओं की 5 फीट हाइट से बढ़ाकर 5 फीट 3 इंट कर दी गई है।
इंस्टीट्यूट वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश के लोगों में न्यूट्रिशन वाले खाने पीने की चीजों का इस्तेमाल बढ़ा है इसीलिए उनके BMI में बदलाव किया गया है। बता दें कि BMI एक टर्म है जिसके जरिए ये पता लगाया जाता है कि किसी शख्स के शरीर के हिसाब से उसका वजन और ऊंचाई कितनी होनी चाहिए

 

Recommended For You