Surekha Sikri Dies: नहीं रहीं बालिका वधू की 'दादी सा', 75 साल की उम्र में निधन

Updated : Jul 16, 2021 11:11
|
Editorji News Desk

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का निधन हो गया है. फिल्म बधाई हो (Badhaai Ho)और बालिका वधु (Balika Vadhu) शो में काम कर चुकी सुरेखा ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जानकारी के मुताबिक उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) को बताया जा रहा है.

खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस काफी वक्त से बीमार चल रहीं थीं. वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से भी जूझ रही थीं. वो मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती थीं. सुरेखा के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है.

सुरेखा ने अपने करियर में थियेटर, फिल्म और टीवी में अभिनय किया. उन्होंने 1978 में आई फिल्म किस्सा कुर्सी का से अपने सफर की शुरुआत की.

एक्ट्रेस को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार (National Film Award) से नवाजा गया. सीकरी को 1988 में आई फिल्म तमस (Tamas), 1995 में मम्मो (Mammo) और 2018 में आई आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बधाई हो (Badhaai Ho) के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर्स का अवार्ड दिया गया.

Balika VadhuSurekha Sikri

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब