पाकिस्तान क्रिकेट के इस 'नौजवान' का सपना है रोहित शर्मा का विकेट

Updated : Jul 17, 2020 14:44
|
Editorji News Desk

17 साल के तेज गेंदबाज़ और पाकिस्तान की मौजूदा पेस अटैक के एक अहम सदस्य नसीम शाह का सपना रोहित शर्मा का विकेट लेना है. पाकिस्तान क्रिकेट का ये नौजवान गेंदबाज़ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनकर एक कमाल कर चुका है. नसीम का कहना है कि रोहित की पोटली में क्रिकेट की किताब के हर शॉट्स हैं. वो हर तरह की गेंद अच्छे से खेल सकते हैं. इसकी गवाही उनके रिकॉर्ड्स भी देते हैं. ऐसे में उनका विकेट लेना मेरा सपना साकार होने जैसा होगा. नसीम ने ये भी कहा कि वो एक ड्रीम हैट्रिक भी लेना चाहते हैं जिसमें रोहित के अलावा स्टीव स्मिथ और जो रूट का विकेट शामिल होगा.

ROHIT SHARMAरोहित शर्मापाकिस्तान क्रिकेटPakistan cricketनसीम शाहNaseem Shah

Recommended For You