टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने नसीम शाह

Updated : Feb 09, 2020 20:05
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान के नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने ये कमाल 16 साल और 359 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट की दूसरी पारी में किया. नसीम ने नजमुल होसेन, तैजुल इस्लाम और महमुदुल्लाह का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की. ये पाकिस्तान की ओर से 2002 के बाद पहली और ओवरऑल ली गई 5वीं टेस्ट हैट्रिक है. इससे पहले पिछले साल दिसंबर में नसीम शाह कराची में खेले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे युवा तेज गेंदबाज बने थे.

नसीम शाहहैट्रिकNaseem ShahTest cricketPAKvsBANटेस्ट क्रिकेटRawalpindi Testरावलपिंडी टेस्टHat-trick

Recommended For You