नासा ये कहना बंद करे कि हम 2024 तक चांद पर जाएंगे: ट्रंप

Updated : Jun 08, 2019 17:53
|
Editorji News Desk
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि नासा का ये कहना कि हम 2024 तक चांद पर जा रहे हैं, ग़लत है क्योंकि इससे भ्रम पैदा होता है. चांद पर जाने के उपलक्ष में ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि हम 50 साल पहले ही ये कर चुके हैं. हम जो कुछ बड़ा कर रहे हैं, उस पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, जैसे कि मंगल, रक्षा और विज्ञान. गौरतलब है कि चांद की यात्रा मंगल अभियान का हिस्सा है.
चांद2024नासाअमेरिकाडॉनल्ड ट्रंप

Recommended For You