अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सफलता की एक नई छलांग लगाई है. नासा के एक छोटे से हेलिकॉप्टर ने सोमवार तड़के मंगल ग्रह(Mars) की सतह से सफलतापूर्वक उड़ान भरी. नासा के कई चैनलों के जरिए इस ऐतिहासिक घटना का लाइव प्रसारण किया गया. ऐसा पहली बार है जब किसी अन्य ग्रह पर किसी एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी हो. Ingenuity हेलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह (Mars) के जेजेरो क्रेटर में बने एक अस्थायी हेलिपैड से उड़ान भरी. नासा ने कहा कि इनजेनयुटी नाम का हेलीकॉप्टर करीब 10 फीट की ऊंचाई के बाद वापस यह लैंड कर कर गया और यह सब करीब 30 सेंकेड का रहा. यह अमेरिकी हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह के उन स्थानों से आंकड़ों को लाने में सक्षम होगा, जहां पर रोवर नहीं पहुंच सकता है. बता दें कि इससे पहले यह 11 अप्रैल को उड़ान भरने वाला था, बाद में तकनीकी कारणों से इस उड़ान को टाल दिया गया.