अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा(NASA) अपने एक खास मिशन के लिए भर्ती कर रही है. ये मंगल ग्रह(NASA Human mission to Mars) पर पहला मानव मिशन होगा जिसके लिए नासा 4 लोगों की भर्ती करने वाला है. इस मिशन पर 4 लोग 1 साल तक मंगल ग्रह पर बने 1700 स्क्वायर फीट के एक छोटे से टापू पर रहेंगे और मंगल पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए रिसर्च करेंगे. इस मिशन पर जाने वाले लोग स्पेसवॉक, वैज्ञानिक शोध, वर्चुअल रियलिटी का अनुभव, रोबोट चलाने और कम्युनिकेशन पर काम करेंगे.
नासा ऐसे 3 मिशनों का प्लान बना रहा है जिसमें पहला अगले साल 1 सितंबर से 30 नवंबर के बीच शुरू होगा. हालांकि इसके लिए केवल अमेरिका के नागरिक ही आवेदन दे सकते हैं और 30 से 55 साल की उम्र तय की गई. शैक्षणिक योग्यता के लिए गणित, इंजीनियरिंग, बायोलॉजी, फिजिकल या कमप्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री जरूरी है. मिलिट्री ट्रेनिंग के साथ 4 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस या विज्ञान के विषयों में ग्रेजुएशन भी मान्य होंगे.
यह भी पढे़ं: Modi in UNSC: समुद्री सुरक्षा पर आयोजित डिबेट की अध्यक्षता करेंगे मोदी, ऐसा करने वाले भारत के पहले PM