अब चांद पर चलेगा 4G नेटवर्क, NASA ने Nokia को दिया टेंडर

Updated : Oct 20, 2020 20:25
|
Editorji News Desk

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चांद पर 4G मोबाइल नेटवर्क डेवलप करने की प्लानिंग की है. चांद पर पहला cellular communication नेटवर्क स्थापित करने के लिए NASA ने Nokia में दिलचस्पी दिखाई है. नोकिया की बेल लैब्स 4g कम्युनिकेशंस सिस्टम तैयार करेगी. इस सिस्टम को 2022 के आखिर में लूनर लैंडर के जरिए चांद की सतह पर पहुंचाया जाएगा. नोकिया चांद पर पहले 4G/LTE नेटवर्क स्थापित करेगा. इसके बाद उसे 5G में अपग्रेड कर देगा. नासा की तरफ से काम शुरू करने के लिए नोकिया को $14.1 मिलियन का फंड मुहैया कराया जाएगा. 

NASA ने अपने मून मिशन के लिए नोकिया के अलावा 13 अमेरिकी कंपनियों को चुना है. इस प्रोग्राम का मकसद चांद पर लंबी अवधि के लिए मानवीय मौजूदगी को सक्षम बनाना है. यह मंगल मिशन्स के लिए एक वार्म अप की तरह है.

 

4G Network

Recommended For You