एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट IMC 2020 यानि इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ शुरू हुआ. PM ने कहा कि कोरोना काल में तकनीक ने लोगों और सरकार की काफी मदद की. लिहाजा अब वक्त आ गया है कि देश को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास और विनिर्माण के लिए एक ग्लोबल सेंटर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि अब हमें 5G पर फोकस करने की जरूरत है. तीन दिनों तक चलने वाले इस वर्चुअल इवेंट में तकनीक और मोबाइल जगत से जुड़े कई अहम योगदान होने हैं.