वर्ल्ड नंबर 3 जापान की नेओमी ओसाका का कोर्ट पर रैकेट फेंकने वाला ये रिएक्शन तब का है... जब दूसरे दौर के सेकेंड सेट में उनकी विरोधी चीन की झेंग ने 2-1 की बढ़त ले ली.. हालांकि, इसके बाद एक बड़े खिलाड़ी की तरह ओसाका ने अपने गुस्से को कंट्रोल किया और दूसरा सेट 6-4 से जीतने में कामयाब रहीं. इस जीत के साथ ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में एंट्री भी कर ली. जापान की टेनिस स्टार ने दूसरे दौर का मैच सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से जीता.