'मेंटल हेल्थ' की वजह से फ्रेंच ओपन छोड़ने पर नाओमी को मिला दुनियाभर के खिलाड़ियों का साथ  

Updated : Jun 01, 2021 23:49
|
Editorji News Desk

दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी और दुनिया में नंबर 2 जापान की नाओमी ओसाका के सपोर्ट में बहुत से खिलाड़ी उतर आए हैं. दरअसल ओसाका मेंटल हेल्थ की वजह से फ्रेंच ओपन से खुद ही बाहर हो गई हैं. अपने फैसले का ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा- साल 2018 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद से ही मैं डिप्रेशन का सामना कर रही हूं. उन्होंने बताया कि वो introvert हैं और सार्वजनिक मंच पर बोलते हुए काफी नर्वस हो जाती हैं. नाओमी ने नियमों पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब समय ठीक रहेगा तब वो आयोजकों के साथ मिलकर इसपर चर्चा करना चाहेंगी. 

18 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मार्टिना नवरातिलोवा ने नाओमी पर कहा-

"मैं नाओमी ओसाका को लेकर काफ़ी दुखी हूं, उम्मीद करती हू कि वो ठीक हो जाएंगी. एक एथलीट के रूप में हमें अपने शरीर का ख़्याल रखना पड़ता है और शायद मानसिक और भावनात्मक पहलू छोटे हो जाते हैं. ये सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या न करने का मुद्दा नहीं है. शुभकामना नाओमी, हम सभी आपके साथ हैं."

तो सरीना विलियम्स ने कहा- "मैं नाओमी की परेशानी महसूस कर सकती हूं. काश मैं उन्हें गले लगा पाती, क्योंकि मैं भी ऐसे हालात में रही हैं. जैसे भी वो इसका सामना करना चाहती हैं, आपको उन्हें ऐसा करने देना चाहिए."

अमेरिका के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफ़ेन करी ने आयोजकों पर निशाना साधते हुए लिखा- "जब पावरफुल लोग अपनों की रक्षा नहीं करते, तब ऐसा कदम उठाना काफी प्रभावशाली है. आपके लिए बहुत सम्मान."

French OpenTennisNaomi Osaka

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video