दो बार की ग्रैड स्लैम विनर और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने अमेरिका की टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ा है. 2018 के यूएस ओपन और 2019 के ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाने वाली ओसाका ने पिछले 12 महीने में 37.4 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई की है, जो कि फोर्ब्स के मुताबिक किसी भी महिला खिलाड़ी की एक साल में हुई कमाई का नया रिकॉर्ड है. इस कामयाबी के बूते ओसाका ने पैसे के खेल में सेरेना विलियम्स के पिछले 4 साल से चले आ रहे वर्चस्व को खत्म किया. फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में ओसाका 29वें नंबर पर हैं जबकि सेरेना 33वें स्थान पर फिसल गई हैं.