Aus Open में 15 साल की खिलाड़ी से हारीं डिफेंडिंग चैंपियन नेओमी ओसाका

Updated : Jan 24, 2020 17:11
|
Editorji News Desk

अमेरिका की टेनिस सनसनी कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नंबर 4 जापान की नेओमी ओसाका के सफर का अंत कर दिया है. 15 साल की कोको ने चौथे राउंड के मुकाबले में ओसाका को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया. ऑस्ट्रेलियन ओपन की डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ मिली जीत के बाद कोको गॉफ के नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ा. वो अब 1991 के बाद किसी टॉप 5 खिलाड़ी को मात देने वाली सबसे युवा टेनिस स्टार बन गईं हैं. 

ऑस्ट्रेलियन ओपननेओमी ओसाकाAus OpenNaomi OsakaCOCO GAUFF

Recommended For You