महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi of Maharashtra) की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीधे NCP अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) पर हमला बोला है.
पटोले ने कहा है कि उद्धव सरकार का 'रिमोट कंट्रोल' शरद पवार के पास है. दरअसल नाना पटोले से पूछा गया था कि कांग्रेस नेताओं के एक समूह को शरद पवार ने अपने घर में बुलाया और उन्हें न्योता नहीं दिया. इसी के जवाब में पटोले ने कहा कि यह बैठक राज्य सरकार और उसके कोआर्डिनेशन के लिए थी। यह पार्टी स्तर की बैठक नहीं थी. वैसे भी वास्तव में इस महाविकास अघाड़ी की सरकार का रिमोट कंट्रोल उनके पास ही है.
बता दें कि नाना पटोले इससे पहले भी उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार पर हमला कर चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने आरोप लगाया था कि ठाकरे सरकार उनकी जासूसी करवा रही है. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.
ये भी पढ़ें: Sharad Pawar ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी वाली खबरों की सिरे से किया खारिज, बोले- मुझे पता है नतीजा