नमो टीवी पर अक्षय की फिल्में ... भाजपा ने मांगी इजाज़त
Updated : May 04, 2019 19:41
|
Editorji News Desk
दिल्ली बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन को पत्र लिख कर अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ और ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ को नमो टीवी पर प्रसारित करने की अनुमति मांगी है. बीजेपी ने आयोग से पूछा है कि क्या सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्मों को नमो टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है? अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ और ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ सामाजिक विषयों से जुड़ी फिल्म हैं. बता दें, चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर चल रहे सारे कार्यक्रमों के लिए अनुमति मांगने को कहा था।
Recommended For You