इजराइल: नेतन्याहू युग खत्म, स्पेशल फोर्स कमांडो रहे नफ्ताली बने नए PM

Updated : Jun 14, 2021 07:51
|
Editorji News Desk

आखिरकार इजरायल में नेतन्याहू का युग खत्म हो गया. अब नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett ) इजरायल (Israel) के नए प्रधानमंत्री बने हैं और वे 27 अगस्त 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे. इजरायल में 8 दलों की गठबंधन सरकार के पक्ष में 60 वोट पड़े जबकि विपक्ष को 59 वोट मिले और एक सदस्य गैरहाजिर रहे. 49 साल के नफ्ताली बेनेट दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता हैं. वे इजरायल के स्पेशल फोर्स में बतौर कमांडो अपनी सेवाएं दे चुके हैं. नफ्ताली बेनेट सरकार में कुल 27 मंत्री होंगे...जिसमें 9 महिलाएं शामिल हैं. पहली बार इस सरकार में अरब समुदाय को भी प्रतिनिधित्व मिला है. 

बता दें कि 12 साल इजरायल के पीएम रहने वाले 71 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और विश्वास के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे हैं. मालूम हो कि हाल ही में फिलस्तीन के साथ हुए विवाद के बाद इजरायल में विपक्षी गतिविधियों में तेजी आई थी जिसका परिणाम चुनावों में भी देखने को मिला.

Naftali Bennett

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?