66 साल के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौर (Shravan Rathod) की कोरोना से हुई मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है.
दरअसल,12 अगस्त, 1997 को म्यूजिक मुगल गुलशन कुमार की हत्या में शामिल होने का इल्जाम लगने के बाद भारत से फरार होकर लंदन में जा बसे नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) फेम नदीम ने अपने म्यूजिक पार्टनर श्रवण की कोरोना से हुई मौत पर लंदन से एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान श्रवण को याद करते हुए कहा- 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया...जिंदगी ने हम दोनों को बहुत परेशान किया मगर हम दोनों अपने लिए कुछ भी नहीं कर पाए'
बता दें श्रवण हाल ही हरिद्वार में कुंभ मेले में शामिल होने गये थे और वहां से मुम्बई लौटने के बाद ही उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था.