टोयोटा यारिस कॉम्पैक्ट सेडान भारत में बंद

Updated : Sep 27, 2021 22:35
|
Editorji News Desk

टोयोटा किर्लोसकर मोटर्स ने भारत में यारिस सेडान बंद कर दी है. जापान की वाहन निर्माता ने 27 सितंबर 2021 से इसका उत्पादन बंद कर दिया है. टोयोटा का कहना है कि यह फैसला कंपनी की नई उत्पाद नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत कंपनी 2022 तक कुछ नए टोयोटा मॉडल भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी डीलरशिप पर मौजूदा यारिस के ग्राहकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराती रहेगी. इसके अलावा कमसकम 10 साल तक कार के पुर्ज़े भी देश में मुहैया कराए जाएंगे. यह बात ग्राहकों को चौंकाने वाली नहीं है, क्योंकि लगभग सभी यह जानते हैं कि टोयोटा जल्द बाज़ार में नई सेडान लॉन्च करने वाली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नई टोयोटा सेडान मारुति सुज़ुकी सिआज़ होगी जिसे टोयोटा बैजिंग के साथ बेचा जाएगा. टोयोटा और सुज़ुकी ने प्लैटफॉर्म और कारें साझा करने के लिए हाथ मिलाया है, नतीजतन टोयोटा लाइन-अप में ग्लान्ज़ा और अर्बन क्रूज़र शामिल हो चुकी हैं. कंपनी ने अबतक नई सेडान के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

Recommended For You

editorji | पार्टनर

YEZDI Motorcycle की भारत में हुई वापसी, देखें इनकी कीमत-खासियत

editorji | पार्टनर

2022 KTM 250 Adventure भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 2.35 लाख

editorji | पार्टनर

Toyota Hilux पिकअप 20 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

editorji | पार्टनर

BMW M340i की बुकिंग भारत में शुरू

editorji | पार्टनर

बजाज प्लैटिना 110 ABS भारत में लॉन्च