बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के रिलेशनशिप को लेकरएक्टर हर्षवर्धन कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. इसके बाद से सोशल मीडिया के गलियारों में एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हर्षवर्धन के कैटरीना और विक्की के रिश्ते की खबर को कन्फर्म करने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर यूजर्स ने मीम्स की बाढ़ (flood of Memes) लगा दी है. यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इनमें से कुछ रणबीर कपूर की फोटो विक्की के साथ शेयर कर रहे हैं तो कुछ सलमान की फोटो लगा कर अपनी बात कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- तुम जोकर रहे हो वो बड़ी हिम्मत की बात है. सलमाने के बारे में एक यूजर ने लिखा हमारे भाई तो वेट करते ही रह गए. तो वहीं एक यूजर्र ने हर्षवर्धन को टैग करते हुए लिखा इतना भी सच नहीं बोलना चाहिए था.