बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ है. मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसा. ट्रक के घर में घुस जाने की वजह से 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. मरने वालों में 4 बच्चे शामिल है. वहीं सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.
खबर है कि घर के बाहर बांधी गई आधा दर्जन के आसपास बकरियों की भी कुचलने से मौत हो गयी. हादसा मुजफ्फरपुर के सरैया थाने के सहदानी गांव में हुआ है.फिलहाल सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है.
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था. वह घटनास्थल के पहले से ही बेतरतीब तरीके से ट्रक चला रहा था. सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की गई है.