योगी सरकार ने मुज़फ्फरनगर में दंगा (Muzaffarnagar riot) भड़काने और भड़काऊ भाषण देने के आरोपी 40 बीजेपी नेताओं पर मुकदमे वापस ले लिए हैं. इनमें यूपी सरकार में मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana), विधायक संगीत सोम (Sangeet som), बिजनौर के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह , विधायक कपिल देव और साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) जैसे लोग शामिल हैं. इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने मुज़फ्फरनगर के नंगला मंदौड़ इलाके में एक सभा कर दूसरे धर्म के लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए, जिससे दंगा भड़का.
ये मामला 27 अगस्त, 2013 का है. तब की अखिलेश सरकार (Akhilesh Government) ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. हालांकि योगी सरकार बनने के बाद से ही मुकदमा वापस लेने की चर्चा शुरू हो गई थी. यूपी सरकार ने इसी साल इन मुकदमों को वापस लेने की मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 321 के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था. अब अदालत ने वो मुकदमा वापस ले लिया है.