Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: किसानों की महापंचायत में उमड़ा सैलाब, दिल्ली तक धमक का दावा

Updated : Sep 05, 2021 21:10
|
Editorji News Desk

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत ने जो हुंकार भरी उसकी धमक दिल्ली तक सुनाई दी. 300 से ज्यादा किसान संगठनों वाली इस महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया कि ये अब तक की सबसे बड़ी महपंचायत रही. उनके इस दावे की बानगी हैं ये तस्वीरें... जहां तक नजर गई वहां तक सिर्फ किसान ही किसान दिखाई दिए.

Muzaffarnagar Mahapanchayat: किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हमें किसान ही नहीं, संविधान की भी चिंता

रविवार को मुजफ्फरनगर का जीआईसी मैदान किसानों की भीड़ से पटा हुआ नजर आया. सिर्फ जमीन ही नहीं बल्कि दीवारों पर भी किसान खड़े दिखाई दिए और इतने ही किसान बाहर भी थे. मुजफ्फरनगर की सड़कों पर पैर रखने की जगह नहीं थी. महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी आईं.

महापंचायत में शामिल होने आए लोगों के खाने के लिए लंगर की व्यवस्था की गई. जानकारी के मुताबिक, यहां 500 लंगर लगाए गए. मेडिकल कैम्प लगाए गए ताकि किसी की तबीयत बिगड़े तो उसे मदद मिल सके. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भी तैनाती की गई. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे ग्राउंड में सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई.

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने फोटो ट्वीट कर महापंचायत में उमड़ी भीड़ को 'ताकत' बताया और लिखा- अब सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए.

MuzaffarnagarMuzaffarnagar Kisan Mahapanchayat

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?