कभी सोचा है बिना हेडफोन या स्पीकर के किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर चल रही म्यूजिक सुन पाएंगे. सुनने में बिल्कुल असंभव लगने वाले इस काम को साउंड बीमिंग टेक्नोलॉजी के जरिए संभव बना लिया गया है. ये एक नई futuristic audio technology है जो इजराइल ने बनाई है. इस टेक्नोलॉजी के मार्फत आप किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में प्ले हो रही आवाज बिल्कुल वैसे ही सुन पाएंगे जैसे स्पीकर या हेडफोन के जरिए सुन पाते हैं. ये कुछ ऐसा लगता है जैसे आवाज हेडफोन से नहीं बल्कि आपके हेड से आ रही है. इजराइली कंपनी Noveto Systems ने SoundBeamer 1.0 लॉन्च कर ऑडियो टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति मचा दी है.