दिग्गज संगीतकार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वनराज भाटिया (Vanraj Bhatia ) का शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया. पद्मश्री पुरस्कार विजेता (Padma Shree awardee) लंबे समय से बिस्तर पर थे.
93 वर्षीय संगीतकार को 'अंकुर', '36 चौरंगी लेन ' और टीवी शो 'तमस' के लिए दिए गए संगीत के लिए जाना जाता है. वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था.
बता दें, वनराज भाटिया को गोविंद निहलानी के 'तमस' के लिए नेशनल अवॉर्ड (National Award) दिया गया था.