मुंबई में बरसात ने फिर बिगाड़े हालात, जलजमाव से लोग परेशान

Updated : Jul 08, 2019 17:08
|
Editorji News Desk
ये तस्वीरें किसी तालाब की नहीं, बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दहिसर इलाके की हैं. सोमवार को केवल दो घंटे की बारिश ने इलाके में जल और थल का भेद मिटा दिया, सड़कों पर कई फीट पानी जमा हो गया. इस अंडर पास के नीचे भी पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. गाड़ियां रेंगती और लोग संभलते नजर आए. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मुंबई और इसके आस पास के इलाकों में बारिश का अनुमान जारी किया है.
मुंबईगाड़ियांबारिशमौसम विभाग

Recommended For You