मुंबई में आसमान से बरसी मुसीबत, स्कूल-ऑफिस बंद
Updated : Jul 02, 2019 09:43
|
Editorji News Desk
मुंबई बीते एक दशक की सबसे भारी बारिश झेल रही है. महाराष्ट्र सरकार ने इसे देखते हुए मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेज और दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं भारी बारिश तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है. सबसे ज्यादा असर पालघर में रहने की आशंका है. मुंबई पुलिस ने भी लोगों से मौसम का अपडेट्स लेकर घर से निकलने की सलाह दी है.
Recommended For You