मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह पॉर्न वीडियो शूट करके इंटरनेट पर अपलोड करने के आरोप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था, अब इसी संबंध में मंगलवार को एक और FIR दर्ज की गई है.
दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे पॉर्न फिल्मों में अभिनय करने के लिए मजबूर किया गया. इस संबंध में मालवणी पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई जिसमें यास्मीन खान, उनके पति और एक अन्य आरोपी भी शामिल हैं. FIR के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच तीनों को गिरफ्तार कर लिया.