महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को कहा है कि मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं (Mumbai Local Train Services) 15 अगस्त से शुरू होंगी और इसमें सिर्फ कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि यात्री मोबाइल एप के माध्यम से लोकल ट्रेन पास डाउनलोड कर सकते हैं. सीएम के मुताबिक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वे शहर के नगरपालिका वार्ड कार्यालयों या स्थानीय रेलवे स्टेशनों से अपना फोटो पास ले सकते हैं.
Delhi IGI Airport को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रदेश की जनता से बात करते हुए सीएम बोले कि मौजूदा हालातों को देखते हुए हम लॉकडाउन में कुछ छूट दे रहे हैं, लेकिन अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे, तो हमें फिर से पाबंदियां को लागू करना पड़ेगा. उन्होंने लोगों से अपील की के वो पूरे एहतियात के साथ मुंबई लोकल में यात्रा करें और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने में मदद करें.