मुंबई इंडियंस (mumbai indians) के विकेटकीपिंग सलाहकार किरण मोरे (Kiran More) मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए. IPL फ्रेंचाइजी ने एक बयान में बताया कि फिलहाल मोरे आइसोलेशन में हैं और मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए है.
जानकारी के मुताबिक मोरे BCCI की हेल्थ गाइडलाइ को फॉलो कर रहे हैं. इसके साथ ही फैंस को भी इस मुश्किल समय में सुरक्षित रहने और कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई. नौ अप्रैल को मुंबई को अपना पहला IPL मैच खेलना है.