Mumbai Rain: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 32 की मौत...5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Updated : Jul 19, 2021 08:36
|
Editorji News Desk

मुंबई (Mumbai) में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Heavy rains ) ने तबाही मचा दी है, जिसमें अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत (32 people died) हो चुकी है. रविवार को शहर में लगातार बारिश हुई जिसके कारण दो जगह भूस्खलन (landslide) की घटना भी सामने आई. इसके अलावा दो जगह बिजली गिरने की तो एक जगह दीवार गिरने से 16 साल के लड़के की जान चली गई. उधर, चेंबूर और विक्रोली में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में 29 लोगों की मौत हो गई. लगातार हुई भारी बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की परेशानी और यातायात बाधित है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को शहर में भारी बारिश के बीच आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

फिलहाल अगले पांच दिनों के लिए मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया गया है, क्योंकि निचले और भूस्खलन होने की आशंका वाले इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें- J&K: कश्मीर के शोपियां मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकियों को किया ढेर

 

LandslideHeavy rainMumbai raincollapse

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या