नवी मुंबई: ONGC गैस प्लांट में लगी आग, अब तक 5 लोगों की मौत

Updated : Sep 03, 2019 10:10
|
Editorji News Desk

नवी मुंबई के उरण स्थित ONGC गैस प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है. इस हादसे में फिलहाल 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं. वहीं कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. आग काफी भयंकर है. कोल्ड स्टोरेज में दर्जनभर लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग की लपटों को देखते हुए आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे के करीब प्‍लांट में आग लगी. गनीमत यह रही कि जिस वक्‍त यह हादसा हुआ उस वक्‍त प्‍लांट में ज्‍यादा लोग मौजूद नहीं थे.

भीषण आगनवी मुंबईONGC गैस प्लांट

Recommended For You